भीकमकोर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:फलोदी पुलिस ने पकड़ा, 21 मार्च को रावल सिंह नाम के युवक की हुई थी हत्या

भीकमकोर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:फलोदी पुलिस ने पकड़ा, 21 मार्च को रावल सिंह नाम के युवक की हुई थी हत्या

फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर कस्बे में 21 मार्च 2026 को रावल सिंह की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रघुवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह भाटी निवासी भाटियां की दाणी, पडासला, थाना मतोड़ा, जिला फलोदी को पकड़ा है। 21 मार्च को हुई थी वारदात यह घटना 21 मार्च 2026 को हुई थी, जब युवक रावल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुलदीप पुत्र नरपत सिंह राजपूत निवासी नौसर की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया था। एसपी सतनाम सिंह ने बताया- गठित टीमों ने सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी रघुवीर सिंह को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *