कोटा पुलिस ने 10 हजार के दो इनामी पकड़े:एनडीपीएस आरोपी, जमीन ठग और 2 वारंटी दबोचे

कोटा पुलिस ने 10 हजार के दो इनामी पकड़े:एनडीपीएस आरोपी, जमीन ठग और 2 वारंटी दबोचे

कोटा शहर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी नरेश मेहर को ओडिशा के कालाहांडी जिले से गिरफ्तार कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पहले मामले में थाना रानपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तीन वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी नरेश मेहर को ओडिशा के कालाहांडी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी कोटा के साथ-साथ जीआरपी सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के मामलों में भी वांछित था। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है। आरकेपुरम पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया किदूसरे मामले में थाना आरकेपुरम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगेन्द्र सिंह और कीर्ति किरण शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार एसपी तेजस्विनी गौतम वहीं तीसरे मामले में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अखिलेश नागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिना वैध रूपांतरण के भूखंड बेचकर लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। एक मामले में उसने परिवादी को आंशिक राशि देकर शेष रकम खुद रख ली, जबकि दूसरे मामले में बड़ी राशि लेने के बाद न तो जमीन नाम की और न ही विवाद खत्म कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *