जहानाबादा का लापता बच्चा 10 महीने बाद मिला:रांची के बाल आश्रम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

जहानाबादा का लापता बच्चा 10 महीने बाद मिला:रांची के बाल आश्रम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

जहानाबाद से लापता एक बच्चा 10 महीने बाद रांची के एक बाल आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चे के मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बच्चा 2 जून 2025 से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश में नगर थाना सहित कई थानों में आवेदन दिया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP), डीएसपी और अन्य अधिकारियों से मिलकर बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार गुहार लगाई थी। जहानाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार खोजबीन जारी रखी। बच्चे की तस्वीर और जानकारी जिले के चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों और अन्य जिलों तक भेजी गई थी। साथ ही रेलवे, सीआरपीएफ और दूसरे राज्यों के थानों को भी अलर्ट किया गया था। इसी बीच परिजनों को रांची से एक फोन कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनका बच्चा वहां सुरक्षित है। पूछताछ में बच्चा ज्यादा कुछ नहीं बता सका, लेकिन उसने खुद को जहानाबाद का निवासी और अपने पिता को शिक्षक बताया। प्रशासन की पहल पर परिजनों से संपर्क कराया गया और बच्चा उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा रांची के एक बाल आश्रम में सुरक्षित मिला, जहां उसकी देखभाल की जा रही थी। बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे पाकर परिवार बेहद खुश है। उन्होंने आशंका जताई कि बच्चा भटकते हुए रांची पहुंच गया होगा, हालांकि अपहरण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। परिजनों ने सहयोग करने वाले लोगों और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। फिलहाल बच्चा परिवार के साथ है और थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जहानाबाद से लापता एक बच्चा 10 महीने बाद रांची के एक बाल आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चे के मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बच्चा 2 जून 2025 से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश में नगर थाना सहित कई थानों में आवेदन दिया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP), डीएसपी और अन्य अधिकारियों से मिलकर बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार गुहार लगाई थी। जहानाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार खोजबीन जारी रखी। बच्चे की तस्वीर और जानकारी जिले के चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों और अन्य जिलों तक भेजी गई थी। साथ ही रेलवे, सीआरपीएफ और दूसरे राज्यों के थानों को भी अलर्ट किया गया था। इसी बीच परिजनों को रांची से एक फोन कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनका बच्चा वहां सुरक्षित है। पूछताछ में बच्चा ज्यादा कुछ नहीं बता सका, लेकिन उसने खुद को जहानाबाद का निवासी और अपने पिता को शिक्षक बताया। प्रशासन की पहल पर परिजनों से संपर्क कराया गया और बच्चा उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा रांची के एक बाल आश्रम में सुरक्षित मिला, जहां उसकी देखभाल की जा रही थी। बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे पाकर परिवार बेहद खुश है। उन्होंने आशंका जताई कि बच्चा भटकते हुए रांची पहुंच गया होगा, हालांकि अपहरण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। परिजनों ने सहयोग करने वाले लोगों और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। फिलहाल बच्चा परिवार के साथ है और थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *