UAE पर हमला: 20 बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन की बारिश, भारतीय समेत 8 की मौत से मचा कोहराम

UAE पर हमला: 20 बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन की बारिश, भारतीय समेत 8 की मौत से मचा कोहराम

Iran Ballistic Missile Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान में बीच जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे है कि अगले 10 दिन यानी 6 अप्रैल तक हमला नहीं करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ वे ईरान को धमकियां दे रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरानी सेना ने शनिवार को 20 बैलिस्टिक मिसाइलों और 37 ड्रोन से संयुक्त अरब अमीरात पर हमला किया। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इसका दावा किया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया है।

अब तक दागी गई 398 बैलिस्टिक मिसाइलें

शनिवार के हमलों के साथ ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत के बाद से खाड़ी देश पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों की कुल संख्या 398, क्रूज मिसाइलों की संख्या 15 और ड्रोन हमलों की संख्या 1,872 हो गई है।

भारतीय समेत 8 की मौत

इन हमलों में सशस्त्र बलों के दो जवान, सशस्त्र बलों द्वारा अनुबंधित एक मोरक्को नागरिक और पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी, फिलिस्तीनी और भारतीय नागरिकों के आठ लोग शहीद हो गए। कम से कम 178 लोग घायल हुए हैं।

120 क्लस्टर बमों को निष्क्रिय करने का दावा

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि उसने देश के दक्षिणी प्रांत फार्स में 120 क्लस्टर बमों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने फार्स में आईआरजीसी के जनसंपर्क उप प्रमुख के हवाले से बताया कि कुछ दिन पहले काफ्री गांव और आसपास के इलाकों में अमेरिकी-इजरायली हमलों के दौरान ये गोला-बारूद गिराए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *