लोगो बनाओ, 50 हजार पाओ:विकसित भारत ‘जी-राम-जी’ अभियान की शुरुआत

युवाओं को राष्ट्र निर्माण और ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक अनूठी पहल की है। जिला परिषद के सीईओ कैलाशचंद्र यादव ने बताया कि जिले के युवा अब अपनी कला के जरिए न केवल देश के विकास में योगदान दे सकते हैं, बल्कि 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार भी जीत सकते हैं। ​ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता: सृजनशीलता का इनाम ​इस अभियान का मुख्य आकर्षण ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ (VB GRAMG) का आधिकारिक लोगो डिजाइन करना है। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो बनाने वाले प्रतिभागी को मंत्रालय की ओर से 50,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। एक ऐसा प्रतीक चिन्ह तैयार करना जो ग्रामीण विकास और विकसित भारत के विजन को प्रदर्शित करे। ​वीडियो और रील भी बनाएं ​युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए मंत्रालय ने वीडियो और रील मेकिंग प्रतियोगिता भी रखी है। ​वीडियो की अवधि 30 से 60 सेकंड के बीच होनी चाहिए और फाइल का साइज 25 MB से अधिक नहीं होना चाहिए। वीडियो और लोगो विकसित भारत के सपने और ग्रामीण उत्थान की झलक। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *