गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ देखते हुए व वेटिंग क्लियर करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा तीन साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मऊ-वलसाड, आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस व गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस,कोटा मंडल होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे करेगी। 05017/05018 मऊ-वलसाड- मऊ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05017 (मऊ–वलसाड) 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक 15 फेरे करेगी। ये ट्रेन मऊ से हर शनिवार व वलसाड़ से हर रविवार को चलेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मऊ जंक्शन, बेलथरा रोड, सलेमपुर जंक्शन, भटनी जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोण्डा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा, वडोदरा जंक्शन, सूरत व वलसाड स्टेशनों पर रुकेगी। 05033/05034 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर गाड़ी संख्या 05033 (गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस) दिनांक 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे करेगी। ये गाड़ी हर सोमवार को गोमती नगर से व हर मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से चलेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में गोमती नगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, कोटा जंक्शन, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली तथा बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहरेगी। 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ गाड़ी संख्या 05183 (आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस) 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार चलेगी। आजमगढ़ से रात 11.15 बजे रवाना होगी। अगले दिन रविवार को बयाना जंक्शन दोपहर 3.30 बजे, गंगापुर सिटी 4.33 बजे, कोटा जंक्शन 6.35 बजे होते हुए सोमवार को सुबह 8.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।


