खरगोन में एक गांजा तस्कर, दो खरीदार गिरफ्तार:ढाई लाख का 5.75 किलो गांजा और बाइक जब्त; वाहन चेकिंग में पकड़ाया आरोपी

खरगोन जिले की सनावद पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक तस्कर और दो खरीदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपए मूल्य का 5 किलो 75 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की बाइक भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के अनुसार कार्रवाई इंदौर-खंडवा बायपास पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। बासवा की ओर से हीरो स्ट्रीम बाइक पर बैग लेकर आ रहा दुलेसिंह चौहान (निवासी लछोरा, थाना भीकनगांव) पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बैग में मिला 5.75 किलो गांजा तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 5 किलो 75 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध क्रमांक 133/2026 दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओंकारेश्वर रोड स्थित इनपुन पुनर्वास के पास नरेन्द्र उर्फ भय्यू और संतोष को देने जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *