सांसद ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर बांटे:गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में हुआ वितरण कार्यक्रम, 125 दिव्यांगों को मिले

सांसद ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर बांटे:गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में हुआ वितरण कार्यक्रम, 125 दिव्यांगों को मिले

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने दो दिवसीय अमेठी और रायबरेली दौरे के पहले दिन गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर वितरित किए। यह कार्यक्रम दिव्यांगों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में एक पहल के रूप में आयोजित किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कुल 125 जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 9 दिव्यांगों को व्हीलचेयर प्रदान किए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ओपन जिम का करेंगे लोकार्पण ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर पाकर दिव्यांगों ने कांग्रेस सांसद का आभार व्यक्त किया। सांसद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सांसद विकास निधि से स्थापित ओपन जिम और हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण भी किया। शाम 5 बजे तक अमेठी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद, वे शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक रायबरेली में जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सांसद रात्रि विश्राम रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *