सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की चौथे दिन मौत:हरदोई में 25 मार्च को नुमाइश चौराहे के पास हुआ था हादसा

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की चौथे दिन मौत:हरदोई में 25 मार्च को नुमाइश चौराहे के पास हुआ था हादसा

हरदोई शहर के वैटगंज मोहल्ला निवासी कांति देवी (77) के सड़क हादसे में घायल होने के बाद चौथे दिन शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उन्हें 25 मार्च की सुबह नुमाइश चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। कांति देवी 25 मार्च को अपनी बेटी मोना के आजाद नगर स्थित घर जा रही थीं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज सर्जिकल वार्ड में चल रहा था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान कांति देवी ने दम तोड़ दिया। वह वैटगंज स्थित अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनकी इकलौती बेटी मोना शहर के आजाद नगर मोहल्ले में रहती हैं। कांति देवी के पति मंगल प्रसाद का दो साल पहले निधन हो चुका है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *