औरंगाबाद में रामनवमी शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई इलाकों में आज बिजली कटेगी। दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे नॉर्थ फीडर अंतर्गत नागा बिगहा और सत्येंद्र नगर में सप्लाई ठप रहेगी। विद्युत अभियंता शहरी-2 राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से शटडाउन का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा टाउन-1 फीडर के अंतर्गत डॉक्टर रामाशीष सिंह गली, गेट स्कूल तथा सब्जी मंडी इलाके में भी निर्धारित अवधि में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। टाउन-2 फीडर के दानी बीघा और कर्मा रोड क्षेत्र में भी सप्लाई बाधित रहेगी। नावाडीह क्षेत्र में भी कटौती का असर रहेगा। धर्मशाला रोड और बराटपुर मोहल्ला में भी निर्धारित समय तक पावर कट रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभाग ने स्पष्ट किया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन रूट से जुलूस गुजरेगा, वहां बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी। यह पूरी तरह एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी तैयारी पहले से कर लें और विभाग का सहयोग करें। मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की व्यवस्था पहले कर लें। दुकान और व्यवसाय चलाने वालों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। औरंगाबाद में रामनवमी शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई इलाकों में आज बिजली कटेगी। दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे नॉर्थ फीडर अंतर्गत नागा बिगहा और सत्येंद्र नगर में सप्लाई ठप रहेगी। विद्युत अभियंता शहरी-2 राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से शटडाउन का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा टाउन-1 फीडर के अंतर्गत डॉक्टर रामाशीष सिंह गली, गेट स्कूल तथा सब्जी मंडी इलाके में भी निर्धारित अवधि में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। टाउन-2 फीडर के दानी बीघा और कर्मा रोड क्षेत्र में भी सप्लाई बाधित रहेगी। नावाडीह क्षेत्र में भी कटौती का असर रहेगा। धर्मशाला रोड और बराटपुर मोहल्ला में भी निर्धारित समय तक पावर कट रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभाग ने स्पष्ट किया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन रूट से जुलूस गुजरेगा, वहां बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी। यह पूरी तरह एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी तैयारी पहले से कर लें और विभाग का सहयोग करें। मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की व्यवस्था पहले कर लें। दुकान और व्यवसाय चलाने वालों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।


