युवक किडनैप, पुलिस ने 8 घंटे में किया बरामद:मधुबनी में मारपीट के बाद हुई थी घटना, बाइक से निकला था घर के बाहर

युवक किडनैप, पुलिस ने 8 घंटे में किया बरामद:मधुबनी में मारपीट के बाद हुई थी घटना, बाइक से निकला था घर के बाहर

मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और अपहरण की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने अपहृत युवक विनीत कुमार को घटना के महज आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। यह घटना गुरुवार को पंडौल थाना अंतर्गत अन्दह गांव में हुई थी। विनीत कुमार अपनी बुलेट गाड़ी से घर से बाहर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। विशेष टीम का गठन किया गया पीड़ित की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पंडौल थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में अपहृत की सकुशल बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़ित और अभियुक्त परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच किसी मामले को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण गुरुवार शाम विनीत कुमार के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गए थे। आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया पुलिस की कुशल रणनीति, लगातार प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप, अपहृत युवक को घटना के लगभग आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में एक अभियुक्त अवधेश कुअर, पुत्र लक्ष्मीनारायण कुअर, पंडौल थाना निवासी, और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों का पता लगा रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मधुबनी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर देने की अपील की है। मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और अपहरण की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने अपहृत युवक विनीत कुमार को घटना के महज आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। यह घटना गुरुवार को पंडौल थाना अंतर्गत अन्दह गांव में हुई थी। विनीत कुमार अपनी बुलेट गाड़ी से घर से बाहर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। विशेष टीम का गठन किया गया पीड़ित की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पंडौल थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में अपहृत की सकुशल बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़ित और अभियुक्त परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच किसी मामले को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण गुरुवार शाम विनीत कुमार के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गए थे। आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया पुलिस की कुशल रणनीति, लगातार प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप, अपहृत युवक को घटना के लगभग आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में एक अभियुक्त अवधेश कुअर, पुत्र लक्ष्मीनारायण कुअर, पंडौल थाना निवासी, और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों का पता लगा रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मधुबनी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *