आज पटना नगर निगम की विशेष बजट बैठक:₹2914 करोड़ का बजट होगा पेश, चर्चा के बाद लगेगी मुहर; 8 करोड़ का घाटा अनुमानित

आज पटना नगर निगम की विशेष बजट बैठक:₹2914 करोड़ का बजट होगा पेश, चर्चा के बाद लगेगी मुहर; 8 करोड़ का घाटा अनुमानित

आज पटना नगर निगम की 5वीं विशेष बजट बैठक है। इस बैठक में 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इसमें नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित करीब 2914 करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी। यह बजट पिछले साल की तुलना में 69 करोड़ रुपये अधिक है। हालांकि, आय और व्यय के गणित में यह 8 करोड़ रुपये के घाटे का बजट दर्शाया गया है। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए निगम पर्षद की बोर्ड बैठक में आज रखा जाएगा। सिटी लॉजिस्टिक प्लान होगा तैयार इस बजट में पुराने कचरे के प्रोसेसिंग, नए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सिटी लैंडस्केप प्लान, सिटी लॉजिस्ट्रिक प्लान पर भी विशेष मुहर लगी है। बजट का मुख्य हिस्सा शहर की सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज और नई सड़कों के निर्माण पर खर्च होगा। नागरिक सुविधाओं के लिए सभी छह अंचलों में अब स्वर्ग रथ (शव वाहन) उपलब्ध होंगे। शोक संतप्त परिवार आसानी से इसकी बुकिंग कर सकेंगे, जिससे मुक्तिधाम तक शव ले जाने में परेशानी न हो। सड़कों पर सिग्नल रोकने के लिए लगेंगे प्रेस बटन इस बार के बजट में कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हुई हैं। विदेशों की तर्ज पर सड़कों का सिग्नल रोकने के लिए प्रेस बटन लगाने की तैयारी है, जिससे पैदल यात्री बटन दबाकर ट्रैफिक रोक सकेंगे और सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। इसके अलावा, शहर में नि:शुल्क वाइ-फाइ, जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग तंत्र विकसित करने जैसी जनसुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। इस बजट में शहर के सौंदर्यीकरण, वेंडिंग जोन के निर्माण, नई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रोसेसिंग प्लांट और नगरपालिका बॉन्ड लाने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी शामिल हैं। आज पटना नगर निगम की 5वीं विशेष बजट बैठक है। इस बैठक में 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इसमें नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित करीब 2914 करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी। यह बजट पिछले साल की तुलना में 69 करोड़ रुपये अधिक है। हालांकि, आय और व्यय के गणित में यह 8 करोड़ रुपये के घाटे का बजट दर्शाया गया है। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए निगम पर्षद की बोर्ड बैठक में आज रखा जाएगा। सिटी लॉजिस्टिक प्लान होगा तैयार इस बजट में पुराने कचरे के प्रोसेसिंग, नए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सिटी लैंडस्केप प्लान, सिटी लॉजिस्ट्रिक प्लान पर भी विशेष मुहर लगी है। बजट का मुख्य हिस्सा शहर की सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज और नई सड़कों के निर्माण पर खर्च होगा। नागरिक सुविधाओं के लिए सभी छह अंचलों में अब स्वर्ग रथ (शव वाहन) उपलब्ध होंगे। शोक संतप्त परिवार आसानी से इसकी बुकिंग कर सकेंगे, जिससे मुक्तिधाम तक शव ले जाने में परेशानी न हो। सड़कों पर सिग्नल रोकने के लिए लगेंगे प्रेस बटन इस बार के बजट में कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हुई हैं। विदेशों की तर्ज पर सड़कों का सिग्नल रोकने के लिए प्रेस बटन लगाने की तैयारी है, जिससे पैदल यात्री बटन दबाकर ट्रैफिक रोक सकेंगे और सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। इसके अलावा, शहर में नि:शुल्क वाइ-फाइ, जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग तंत्र विकसित करने जैसी जनसुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। इस बजट में शहर के सौंदर्यीकरण, वेंडिंग जोन के निर्माण, नई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रोसेसिंग प्लांट और नगरपालिका बॉन्ड लाने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *