अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पार की शर्म की हदें, मीडिया से कहा कुछ ऐसा उड़ जाएंगे होश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पार की शर्म की हदें, मीडिया से कहा कुछ ऐसा उड़ जाएंगे होश

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर टिकी हुई हैं। ट्रंप अक्सर नए-नए दावे करते रहते हैं ऐसे में शुक्रवार को फ्लोरिडा में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के दौरान उनका एक बयान चर्चा का विषय बन गया।

सेक्स के बारे में भी कर सकते हैं बातचीत

समिट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, मैं उन नेताओं में से नहीं हूं जो सवालों से बचते हैं। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं, सेक्स के बारे में भी। ट्रंप के यह कहते ही सभागार में हंसी गूंज उठी, लेकिन उनके आलोचक इसे लेकर आलोचना भी कर रहे हैं।

ट्रंप ने खुद को बताया महान शांतिदूत

समिट में अपनी विरासत को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें एक महान शांतिदूत के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैंने आठ लंबे संघर्षों और युद्धों को सुलझाया है। इनमें से कुछ युद्ध तो 34, 32, 29 और 22 साल से चल रहे थे। मेरे प्रयासों से इन क्षेत्रों में लाखों-करोड़ों लोगों की जान बची।

शांति लाना उद्देश्य

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका मकसद केवल युद्धों को रोकना नहीं था, बल्कि उन क्षेत्रों में स्थायी शांति लाना भी था। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि यह खुद से कहना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मैं सच में यह मानता हूं कि मैं एक शांतिदूत हूं। मेरी इच्छा यही है कि इतिहास मुझे इसी रूप में याद रखे।

ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया

ट्रंप के इस बयान ने सोशल मीडिया और मीडिया में हलचल मचा दी। जहां एक ओर उनके समर्थक इसे उनके साहसिक और निष्पक्ष दृष्टिकोण के रूप में देख रहे हैं, वहीं आलोचक इसे अभिमान और अतिशयोक्ति बता रहे हैं।

लाखों लोगों की जान बचाई: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादास्पद और चर्चा में रहने वाले बयान दिए। उनका दावा है कि उन्होंने लंबे समय से चल रहे संघर्षों को हल किया और लाखों लोगों की जान बचाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *