इस बीमारी से सूखकर कांटा हुई ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड Saba Azad, फोटो देख डरे फैंस

इस बीमारी से सूखकर कांटा हुई ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड Saba Azad, फोटो देख डरे फैंस

Hrithik Roshan girlfriend Saba Azad: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी लाइफ स्टाईल की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। खासतौर पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की सेहत को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। बता दें, सबा आजाद की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बात का खुलासा खुद सबा ने सोशल मीडिया पर किया है।

उन्हें एक बीमारी हुई है जिसका नाम है Cyclospora cayetanensis

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हाल ही में अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो थकी हुई और कमजोर नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 14 दिन उनके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। उन्हें एक बीमारी हुई है जिसका नाम है Cyclospora cayetanensis, जिसने उनकी सेहत बहुत प्रभावित की है। उन्होंने बताया कि ये बीमारी उन्हें तब लगी जब वो घर का खाना खा रही थीं और अपने साथ पानी की बोतल लेकर चल रही थीं। इस वजह से उनका वजन 4 किलो तक घट गया है और चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है।

इतना ही नहीं, सबा ने फैंस को गट हेल्थ यानी पेट की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही, उन्होंने बताया कि अब वो अपनी सलाद को बेकिंग सोडा और वेजी वॉश से धोएंगी ताकि ऐसी समस्या फिर से न हो। दरअसल, सबा ने ऋतिक रोशन का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके बुरे समय में उन्हें हंसाने की कोशिश की और उनका हौसला बढ़ाया।

क्या है ये बीमारी

Cyclospora cayetanensis (साइक्लोस्पोरा कैयेटेनेन्सिस) एक गंभीर बीमारी है जो आंतों के संक्रमण (साइक्लोस्पोरियासिस) का कारण होता है। ये मुख्य रूप से दूषित भोजन (विशेषकर ताजे फल/सब्जी) या पानी के द्वारा फैलता है, जिससे गंभीर पानी जैसा दस्त, पेट में ऐंठन और थकान जैसे लक्षण होते हैं। ये बीमारी हफ्तों तक रह सकती है।

संक्रमण के बाद आमतौर पर एक हफ्ते के भीतर लक्षण शुरू होते हैं। जैसे-तेज पानी जैसा दस्त,पेट में तेज ऐंठन, दर्द और सूजन, जी मिचलाना (Nausea), भूख न लगना और वजन कम होना। इससे पूरा शरीर कमजोर पड़ जाता है और शरीर सूख जाती है।

फैंस सेहत सुधारने के लिए दुआ कर रहे हैं

सबा ने ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज में जो वे दिख रही हैं, वो उनके असल हालात से ज्यादा पतली नहीं हैं। उनकी फोटोज में बेड बड़ा दिख रहा है और फोटो का एंगल भी ऐसा है कि वे ज्यादा कमजोर लग रही हैं, लेकिन फैंस अब सोशल मीडिया पर सबा आजाद की जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि वो जल्दी घर वापस आ जाएं। सभी उनकी सेहत सुधारने के लिए दुआ कर रहे हैं।

सबा आजाद की स्थिति देख कर ये जरूर कहा जा सकता है कि हमें अपनी दैनिक जीवन में साफ-सफाई और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि हम भी ऐसी बीमारियों से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *