राजस्थान से अबोहर बारात लेकर पहुंचा परिवार, दुल्हन निकली शादीशुदा:सच्चाई आने पर परिवार फरार, एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा

राजस्थान से अबोहर बारात लेकर पहुंचा परिवार, दुल्हन निकली शादीशुदा:सच्चाई आने पर परिवार फरार, एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा

राजस्थान के सूरतगढ़ के एक परिवार के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अबोहर के अजीत नगर में बारात पहुंचने पर खुलासा हुआ कि जिस लड़की से शादी तय हुई थी, वह पहले से दो बार शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। सच्चाई सामने आते ही लड़की और उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके बेटे को बोलने और सुनने में परेशानी है। इस कारण एक महिला ने उनकी मुलाकात अबोहर की एक बिचौलन से करवाई। बिचौलन ने अजीत नगर की लड़की से रिश्ता तय करवाया, लेकिन उसकी पिछली शादियों और बेटी होने की जानकारी छिपाई। 27 मार्च को बारात पहुंची अबोहर लड़की पक्ष ने लड़के वालों से एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसे लड़के वालों ने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्वीकार कर लिया था। रिश्ता तय होने के बाद 27 मार्च को बारात अबोहर पहुंची। लड़की पक्ष ने पहले तहसील में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने और फिर सूरतगढ़ में शादी करने की बात कही। तहसील में लड़की के दस्तावेजों की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह पहले से दो बार शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। लड़के की माता और बहन ने पुलिस स्टेशन में अपने बयान दर्ज करवाए यह सच्चाई सामने आते ही लड़के वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़की के एक रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़के की माता और बहन ने पुलिस स्टेशन में अपने बयान दर्ज करवाए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *