बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल कई युवक अचानक 1.33 लाख वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत जारंगडीह स्थित जनता अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर अस्पताल में भर्ती घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और वे बातचीत करने की स्थिति में हैं। किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। इस जानकारी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में घायलों के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे वहां का माहौल कुछ देर के लिए गहमागहमी भरा हो गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे, लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह और पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके। जांच के निर्देश, भविष्य में सतर्कता की जरूरत घायलों में अनिल रविदास, मिथुन ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, शुभम कुमार रविदास, गुलाब रविदास और मदन नायक शामिल हैं। एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल कई युवक अचानक 1.33 लाख वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत जारंगडीह स्थित जनता अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर अस्पताल में भर्ती घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और वे बातचीत करने की स्थिति में हैं। किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। इस जानकारी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में घायलों के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे वहां का माहौल कुछ देर के लिए गहमागहमी भरा हो गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे, लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह और पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके। जांच के निर्देश, भविष्य में सतर्कता की जरूरत घायलों में अनिल रविदास, मिथुन ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, शुभम कुमार रविदास, गुलाब रविदास और मदन नायक शामिल हैं। एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


