शिवहर में संदिग्ध बाइक देख ग्रामीणों ने ढूंढा शव:धारदार हथियार से हत्या की आशंका, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी

शिवहर में संदिग्ध बाइक देख ग्रामीणों ने ढूंढा शव:धारदार हथियार से हत्या की आशंका, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी

शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सरेह में संदिग्ध हालत में खड़ी एक मोटरसाइकिल मिलने के बाद तलाश करने पर शव का पता चला। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी बिंदेश्वरी भगत के 32 वर्षीय बेटे नंदलाल कुमार के तौर पर हुई है। नंदलाल किसी काम से घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल खड़ी देखी। शक होने पर उन्होंने आसपास तलाश की, जिसके बाद कुछ ही दूरी पर युवक का शव मिला। धारदार हथियार से की गई हत्या प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटनास्थल पर मिली मोटरसाइकिल कई संदेह पैदा कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि अपराधियों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है, जिसमें हत्या घटनास्थल पर ही की गई हो या शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेज दिया। जांच में जुटी FSL की टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभांक मिश्रा, सदर डीएसपी सुशील कुमार सहित वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ रही है। शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सरेह में संदिग्ध हालत में खड़ी एक मोटरसाइकिल मिलने के बाद तलाश करने पर शव का पता चला। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी बिंदेश्वरी भगत के 32 वर्षीय बेटे नंदलाल कुमार के तौर पर हुई है। नंदलाल किसी काम से घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल खड़ी देखी। शक होने पर उन्होंने आसपास तलाश की, जिसके बाद कुछ ही दूरी पर युवक का शव मिला। धारदार हथियार से की गई हत्या प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटनास्थल पर मिली मोटरसाइकिल कई संदेह पैदा कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि अपराधियों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है, जिसमें हत्या घटनास्थल पर ही की गई हो या शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेज दिया। जांच में जुटी FSL की टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभांक मिश्रा, सदर डीएसपी सुशील कुमार सहित वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *