प्लॉट के बहाने महिला को कार में बैठाया आरोपी, साथियों के साथ मिलकर किया रेप, फिर समान लेकर हुआ फरार

प्लॉट के बहाने महिला को कार में बैठाया आरोपी, साथियों के साथ मिलकर किया रेप, फिर समान लेकर हुआ फरार

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खागा तहसील में तैनात लेखपाल ने प्लॉट दिखाने के बहाने एक महिला को फंसाया और उसके साथ दो साथियों ने चलती कार में गैंगरेप किया। साथ ही महिला के 2.50 लाख रुपये नकद, कागजात और मोबाइल भी छीन लिए गए। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को लेखपाल समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस जांच कर रही है।

प्लॉट खरीदने की इच्छा और मुलाकात

फतेहपुर की कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला प्लॉट खरीदना चाहती थी। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात आरोपी लेखपाल से हुई। लेखपाल ने महिला को प्रयागराज-कानपुर हाईवे के लखनऊ बाईपास के पास एक प्लॉट दिखाया। उसने बताया कि प्लॉट की कीमत सिर्फ 10 लाख रुपये है। कम कीमत सुनकर महिला को प्लॉट पसंद आ गया। लेखपाल ने बयाने के रूप में महिला से ढाई लाख रुपये ले लिए। महिला का कहना है कि बाद में आरोपी ने बैनामा कराने के लिए दबाव डाला। जब बकाया रकम नहीं मिली, तो उसने फिर से कम कीमत का अच्छा प्लॉट दिलाने का लालच दिया।

प्लॉट दिखाने के बहाने घर से ले गया

22 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे आरोपी लेखपाल एक काले रंग की कार लेकर चालक के साथ महिला के घर पहुंचा। उसने प्लॉट दिखाने का बहाना बनाकर महिला को साथ ले लिया। जाते समय लेखपाल ने महिला से कहा कि नकदी और जरूरी कागजात भी साथ ले चलो। रास्ते में उन्होंने एक और साथी को कार में बैठा लिया। महिला को लगा कि वे प्लॉट दिखाने जा रहे हैं, लेकिन यह उनकी चाल थी।

चलती कार में महिला के साथा रेप

कार बिंदकी के कुंवरपुर मोड़ के पास पहुंची तो आरोपी और उसके दो साथियों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने महिला से 2.50 लाख रुपये नकद, प्लॉट से जुड़े कागजात और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना के बाद महिला किसी तरह पुलिस तक पहुंची और पूरा मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर लेखपाल और दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण करा रही है। सभी सबूतों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *