रायपुरिया में मोबाइल टावर में आग:स्थानीय संसाधनों की कमी से बड़ा नुकसान; पेटलावद से पहुंची फायर ब्रिगेड

रायपुरिया में मोबाइल टावर में आग:स्थानीय संसाधनों की कमी से बड़ा नुकसान; पेटलावद से पहुंची फायर ब्रिगेड

झाबुआ जिले के रायपुरिया क्षेत्र में शनिवार सुबह अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन (ATC India) के मोबाइल टावर में आग लग गई। एक निजी खेत में स्थित टावर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। टावर गिरने और करंट फैलने की आशंका के चलते ग्रामीण पास जाने से कतराते रहे। ग्राम पंचायत सचिव तोलसिंह निनामा और सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल निनामा घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। आग में मोबाइल टावर के नेटवर्क उपकरण जला आगजनी की इस घटना में टावर पर लगे आइडिया, एयरटेल और जियो कंपनियों के नेटवर्क सिग्नल उपकरण और केबल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आग बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर कोई संसाधन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण पेटलावद नगर परिषद को सूचना दी गई। पेटलावद से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टावर की केबलें जल चुकी थीं। रायपुरिया में अग्निशमन सुविधा अभाव से ग्रामीण चिंतित इस घटना ने क्षेत्र में अग्निशमन सुविधाओं के अभाव को उजागर कर दिया है। रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 112 गांव आते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी बड़ी आगजनी की स्थिति में पेटलावद से दमकल आने में काफी समय लग जाता है, जिससे नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। स्थायी फायर ब्रिगेड रायपुरिया में तुरंत स्थापित हो सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल निनामा और सचिव तोलसिंह निनामा ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की विशालता को देखते हुए रायपुरिया में स्थायी रूप से एक फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के समक्ष भी यह मांग रखने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *