Nepal EX PM KP sharma Oli Arrested : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालेन शाह के पीएम पदभार संभालने के 24 घंटे के भीतर यह कार्रवाई हुई है। ओली को जेन-जेड प्रदर्शन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया है। केपी शर्मा ओली ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।
कोई भी कानून से ऊपर नहीं है: सुदान गुरंग
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर काठमांडू पुलिस का बयान आया है। पुलिस प्रवक्ता ओम अधिकारी ने कहा कि वे आज सुबह गिरफ्तार किए गए और कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया चलेगी। ओली की गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद ही वर्तमान गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वादा है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हमने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को नियंत्रण में ले लिया है। यह किसी से बदला नहीं है, बल्कि न्याय की शुरुआत है। मुझे विश्वास है कि अब देश नई दिशा लेगा।


