हरियाणा में दो दिन बारिश का अलर्ट:नया पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, तेज गति से हवाएं चलेंगी, फसलों को होगा नुकसान

हरियाणा में दो दिन बारिश का अलर्ट:नया पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, तेज गति से हवाएं चलेंगी, फसलों को होगा नुकसान

हरियाणा में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कल से दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *