विश्वकर्मा मंदिर में जुटे समाजजन, संगठन, विकास को लेकर की चर्चा

विश्वकर्मा मंदिर में जुटे समाजजन, संगठन, विकास को लेकर की चर्चा

राजगढ़| जिला मुख्यालय स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा महापंचायत की ओर से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा सहित पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री रामबाबू विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष देवी सिंह विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा व कैलाश विश्वकर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इनके अलावा चंद्रशेखर सोजनिया, घनश्याम झरिया, बीरम विश्वकर्मा, बालू विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, विकास व संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *