राजगढ़| शहर के बम-बम आश्रम के पास व पुरानी दूध डेयरी के नजदीक पुलिया का निर्माण शीघ्र किया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। पुरानी पुलिया बहुत जीर्ण और कमजोर हो चुकी हैं। चौराहे को सुंदर बनाया जाए। शासन को रोटरी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए, शासकीय राशि का उपयोग जनता के हित में हो सके। -अरुण सक्सेना, रहवासी की रिपोर्ट।


