राजगढ़| कलेक्टोरेट परिसर में एसबीआई बैंक फूलखेड़ी के सामने चेंबर खुले होने से आए दिन वाहन उसमें गिर रहे हैं। परिसर के कई चेंबर बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं, जिससे लोगों व वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। छोटी सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। मांग है कि सभी खुले चेंबर पर तुरंत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। -सुरेंद्र सक्सेना, रहवासी की रिपोर्ट।


