कांग्रेस की ग्राम चौपाल में गूंजे महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे

कांग्रेस की ग्राम चौपाल में गूंजे महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे

झाड़मऊ|गुरुवार रात झाड़मऊ में कांग्रेस मंडल द्वारा आसपास के मंडलों की संयुक्त ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने संबोधित करते हुए बढ़ती गैस कीमतों, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के समर्थन मूल्य में कटौती को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के विपरीत समर्थन मूल्य में कमी की गई है। चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में कालू सिंह तोमर, सत्यनारायण सरावत, नृपेंद्र सिंह खींची, प्रेम सिंह परिहार सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *