पूर्णिया में रामनवमी को लेकर आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति मधुबनी की ओर से दुर्गा स्थान मधुबनी से निकलेगी।12 KM की यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के आयोजकों का दावा है कि इस बार की रामनवमी शोभा यात्रा पूरे देश में एक रिकॉर्ड कायम करेगी। शोभा यात्रा में शहर के 21 अखाड़े और 10 से अधिक हिंदू संगठन शामिल हो रहे हैं। अखाड़ों में सिपाही टोला, मां काली मंदिर, जनता चौक, रजनी चौक, शांति नगर, कोरठबाड़ी, रामबाग, मधुबनी बाजार, चूनापुर, प्रतापनगर, महबूब खान टोला, शिव मंदिर काली बाजार, बाड़ीहाट, लाइन बाजार, डॉलर चौक, राजेंद्र नगर, तारा नगर, मैथिल टोला, अमला टोला, गुलाबबाग अखाड़ा, खुशकीबाग अखाड़ा शामिल है। जबकि करीब 5 हिंदू संगठन भी इस शोभायात्रा में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। भट्ठा लखन चौक से सिटी जाएगी यात्रा शोभायात्रा मधुबनी बजार होते हुए सिपाही टोला रोड, डॉलर हाऊस चौक, नगर निगम पूर्णिया, आरएन साव चौक, भट्ठा लखन चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, खुश्किबाग स्टेशन रोड होते हुए मां काली मंदिर सिटी में भरत मिलाप के बाद संपन्न होगी। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शोभा यात्रा जिन इलाकों से होकर गुजरेगी, शट डाउन रहेगा। शोभा यात्रा को लेकर शहर के चप्पे छापे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। शोभा यात्रा में बंगाल की झांकी, भगवा, झंडा, भगवा पताका और बैंड पार्टी शामिल होंगे। इसमें न सिर्फ पूर्णिया बल्कि सीमांचल कोसी और नेपाल के लोग भी शामिल होते हैं। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। शोभायात्रा में सामाजिक और धार्मिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा। शोभा यात्रा को यादगार बनाने बंगाल और झारखंड से विशेष झांकी दल को आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में गाजा बाजा, ढोल-नगाड़ा, डीजे की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। तैयारी को लेकर शहर के मधुबनी में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। देश भर में एक रिकॉर्ड कायम करने का दावा शोभा यात्रा से पहले शुक्रवार शाम आयोजकों की ओर से अहम प्रेस वार्ता बुलाई गई। प्रेस को संबोधित करते हुए संयोजक प्रवीण चौरसिया ने बताया कि पूर्णिया में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से साल1992 में पहली बार शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद से आज तक ये परंपरा कायम है। इस बार 35वां साल है। इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। आयोजकों का दावा है कि रामनवमी शोभायात्रा अपने आप में भव्य, विशाल और ऐतिहासिक होगी। लाखों लोग शामिल होंगे। ये बिहारी ही नहीं बल्कि देश भर में एक रिकॉर्ड कायम करेगी। इसकी सारी तैयारी टोली के सभी सदस्य मिलकर कर रहे हैं। लोगों में शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। रामनवमी को लेकर जेल रोड स्थित मनोकामना मंदिर और खीरू चौक इस बार रामनवमी का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। मनोकामना मंदिर के मुख्य आयोजनकर्ता पंकज नायक और संतोष नायक ने बताया कि रामनवमी को लेकर 27 और 28 मार्च को भव्य आयोजन किया गया है। 27 मार्च को खीर महाप्रसाद जबकि 28 मार्च को मंदिर में खिचड़ी महाभोग लगेगा। शुक्रवार को हजारों लोगों ने खीर महाप्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को भी हजारों लोग निःशुल्क खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करेंगे। 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगेगा श्री श्री 108 हनुमान समिति की ओर से 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में यूपी के चर्चित वायरल बॉय कुमार अर्जुन अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। समिति के शक्ति सिंह ने बताया कि यह परंपरा पिछले 29 वर्षों से लगातार जारी है। इस मौके पर 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगाया जा रहा है और दो दिनों तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां संकीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पूर्णिया में रामनवमी को लेकर आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति मधुबनी की ओर से दुर्गा स्थान मधुबनी से निकलेगी।12 KM की यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के आयोजकों का दावा है कि इस बार की रामनवमी शोभा यात्रा पूरे देश में एक रिकॉर्ड कायम करेगी। शोभा यात्रा में शहर के 21 अखाड़े और 10 से अधिक हिंदू संगठन शामिल हो रहे हैं। अखाड़ों में सिपाही टोला, मां काली मंदिर, जनता चौक, रजनी चौक, शांति नगर, कोरठबाड़ी, रामबाग, मधुबनी बाजार, चूनापुर, प्रतापनगर, महबूब खान टोला, शिव मंदिर काली बाजार, बाड़ीहाट, लाइन बाजार, डॉलर चौक, राजेंद्र नगर, तारा नगर, मैथिल टोला, अमला टोला, गुलाबबाग अखाड़ा, खुशकीबाग अखाड़ा शामिल है। जबकि करीब 5 हिंदू संगठन भी इस शोभायात्रा में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। भट्ठा लखन चौक से सिटी जाएगी यात्रा शोभायात्रा मधुबनी बजार होते हुए सिपाही टोला रोड, डॉलर हाऊस चौक, नगर निगम पूर्णिया, आरएन साव चौक, भट्ठा लखन चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, खुश्किबाग स्टेशन रोड होते हुए मां काली मंदिर सिटी में भरत मिलाप के बाद संपन्न होगी। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शोभा यात्रा जिन इलाकों से होकर गुजरेगी, शट डाउन रहेगा। शोभा यात्रा को लेकर शहर के चप्पे छापे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। शोभा यात्रा में बंगाल की झांकी, भगवा, झंडा, भगवा पताका और बैंड पार्टी शामिल होंगे। इसमें न सिर्फ पूर्णिया बल्कि सीमांचल कोसी और नेपाल के लोग भी शामिल होते हैं। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। शोभायात्रा में सामाजिक और धार्मिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा। शोभा यात्रा को यादगार बनाने बंगाल और झारखंड से विशेष झांकी दल को आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में गाजा बाजा, ढोल-नगाड़ा, डीजे की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। तैयारी को लेकर शहर के मधुबनी में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। देश भर में एक रिकॉर्ड कायम करने का दावा शोभा यात्रा से पहले शुक्रवार शाम आयोजकों की ओर से अहम प्रेस वार्ता बुलाई गई। प्रेस को संबोधित करते हुए संयोजक प्रवीण चौरसिया ने बताया कि पूर्णिया में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से साल1992 में पहली बार शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद से आज तक ये परंपरा कायम है। इस बार 35वां साल है। इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। आयोजकों का दावा है कि रामनवमी शोभायात्रा अपने आप में भव्य, विशाल और ऐतिहासिक होगी। लाखों लोग शामिल होंगे। ये बिहारी ही नहीं बल्कि देश भर में एक रिकॉर्ड कायम करेगी। इसकी सारी तैयारी टोली के सभी सदस्य मिलकर कर रहे हैं। लोगों में शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। रामनवमी को लेकर जेल रोड स्थित मनोकामना मंदिर और खीरू चौक इस बार रामनवमी का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। मनोकामना मंदिर के मुख्य आयोजनकर्ता पंकज नायक और संतोष नायक ने बताया कि रामनवमी को लेकर 27 और 28 मार्च को भव्य आयोजन किया गया है। 27 मार्च को खीर महाप्रसाद जबकि 28 मार्च को मंदिर में खिचड़ी महाभोग लगेगा। शुक्रवार को हजारों लोगों ने खीर महाप्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को भी हजारों लोग निःशुल्क खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करेंगे। 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगेगा श्री श्री 108 हनुमान समिति की ओर से 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में यूपी के चर्चित वायरल बॉय कुमार अर्जुन अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। समिति के शक्ति सिंह ने बताया कि यह परंपरा पिछले 29 वर्षों से लगातार जारी है। इस मौके पर 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगाया जा रहा है और दो दिनों तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां संकीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


