पटना में आधी रात आंधी-बारिश, आज 12 जिलों में अलर्ट:नितिन नवीन से 200 मीटर दूर गिरा गेट; पोस्टर ओढ़कर झांकियों को बांटे अवॉर्ड

पटना में आधी रात आंधी-बारिश, आज 12 जिलों में अलर्ट:नितिन नवीन से 200 मीटर दूर गिरा गेट; पोस्टर ओढ़कर झांकियों को बांटे अवॉर्ड

बिहार में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलं में 60 KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और ओला गिरने की आशंका है। वहीं, बाकी 26 जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा चल सकती है। पटना में आधी रात आंधी-बारिश शुक्रवार रात 11 बजे पटना और गयाजी में आंधी के साथ बारिश हुई है। तेज हवा की वजह से दुकानों के होर्डिंग्स उड़ गए और दर्जनों मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रामनवमी की शोभा यात्रा के लिए बनाए गेट टूट कर गिर गए। पटना के डाकबंगला चौराहे पर LED लाइट तेज हवा से गिर गई। उस वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामने मुख्य मंच पर मौजूद थे। मुख्य मंच उनसे 200 मीटर की दूरी पर था। डाकबंगला चौराहे पर आंधी-बारिश के बीच पोस्टर ओढ़कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झाकियों को सम्मानित किया। नालंदा में आंधी से मॉडल अस्पताल कैंपस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बक्सर और किशनगंज में आसमान में भी तेज हवा चल रही है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… रामनवमी पर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश हुई बीते 24 घंटे में रामनवमी पर भी बिहार का मौसम बिगड़ा रहा। छपरा और नालंदा में आंधी चली, जिससे कई जगहों पर नुकसान की खबर सामने आई। नालंदा में तेज हवा के कारण मॉडल अस्पताल कैंपस में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू में किया। वहीं बक्सर और किशनगंज में आसमान में काले बादल छाए रहे, जबकि राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में देर रात पटना में आंधी-बारिश, लाइट कटी रात 11 बजे पटना में आंधी चली, 60KM/H की स्पीड से हवा चली। बारिश भी हुई। इस दौरान, जगदेव पथ, बेली रोड, पाटलिपुत्र, अगमकुआं, कदमकुआं, राजेंद्र नगर, नाला रोड, एग्जिबिशन रोड, एसपी वर्मा रोड, लोहानीपुर, ठाकुरबाड़ी रोड सहित कई इलाकों की लाइट कट गई। गरज चमक के साथ बारिश होती रही। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। शाम में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का भी खतरा बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दो दिनों से ऐसा क्यों बना है मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ का संयुक्त प्रभाव है। दिन में बढ़ती गर्मी और रात में ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में अस्थिरता पैदा हो रही है। यही कारण है कि बादल तेजी से बन रहे हैं और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। इसके अलावा दबाव क्षेत्र बनने से हवा की गति भी तेज हो रही है। कब से बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और अप्रैल की शुरुआत से गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगेगा। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। बिहार में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलं में 60 KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और ओला गिरने की आशंका है। वहीं, बाकी 26 जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा चल सकती है। पटना में आधी रात आंधी-बारिश शुक्रवार रात 11 बजे पटना और गयाजी में आंधी के साथ बारिश हुई है। तेज हवा की वजह से दुकानों के होर्डिंग्स उड़ गए और दर्जनों मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रामनवमी की शोभा यात्रा के लिए बनाए गेट टूट कर गिर गए। पटना के डाकबंगला चौराहे पर LED लाइट तेज हवा से गिर गई। उस वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामने मुख्य मंच पर मौजूद थे। मुख्य मंच उनसे 200 मीटर की दूरी पर था। डाकबंगला चौराहे पर आंधी-बारिश के बीच पोस्टर ओढ़कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झाकियों को सम्मानित किया। नालंदा में आंधी से मॉडल अस्पताल कैंपस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बक्सर और किशनगंज में आसमान में भी तेज हवा चल रही है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… रामनवमी पर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश हुई बीते 24 घंटे में रामनवमी पर भी बिहार का मौसम बिगड़ा रहा। छपरा और नालंदा में आंधी चली, जिससे कई जगहों पर नुकसान की खबर सामने आई। नालंदा में तेज हवा के कारण मॉडल अस्पताल कैंपस में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू में किया। वहीं बक्सर और किशनगंज में आसमान में काले बादल छाए रहे, जबकि राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में देर रात पटना में आंधी-बारिश, लाइट कटी रात 11 बजे पटना में आंधी चली, 60KM/H की स्पीड से हवा चली। बारिश भी हुई। इस दौरान, जगदेव पथ, बेली रोड, पाटलिपुत्र, अगमकुआं, कदमकुआं, राजेंद्र नगर, नाला रोड, एग्जिबिशन रोड, एसपी वर्मा रोड, लोहानीपुर, ठाकुरबाड़ी रोड सहित कई इलाकों की लाइट कट गई। गरज चमक के साथ बारिश होती रही। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। शाम में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का भी खतरा बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दो दिनों से ऐसा क्यों बना है मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ का संयुक्त प्रभाव है। दिन में बढ़ती गर्मी और रात में ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में अस्थिरता पैदा हो रही है। यही कारण है कि बादल तेजी से बन रहे हैं और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। इसके अलावा दबाव क्षेत्र बनने से हवा की गति भी तेज हो रही है। कब से बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और अप्रैल की शुरुआत से गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगेगा। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *