FBI निदेशक Kash Patel का निजी ईमेल हैक, ईरान से जुड़े साइबर ग्रुप पर शक, तस्वीरें और डेटा लीक होने से हड़कंप

FBI निदेशक Kash Patel का निजी ईमेल हैक, ईरान से जुड़े साइबर ग्रुप पर शक, तस्वीरें और डेटा लीक होने से हड़कंप

अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation (FBI) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई जांच नहीं बल्कि एक कथित साइबर हमला है। खबरों के मुताबिक, एफबीआई के निदेशक Kash Patel के निजी ईमेल अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इस घटना ने न सिर्फ अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि साइबर सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि यह हमला एक हैकर समूह “हंडाला हैक टीम” ने किया है। इस समूह ने दावा किया है कि उसने काश पटेल के ईमेल में सेंध लगाई और वहां मौजूद कई निजी दस्तावेज और तस्वीरें हासिल कर लीं। इतना ही नहीं, इन तस्वीरों को इंटरनेट पर सार्वजनिक भी कर दिया गया है। सामने आई तस्वीरों में पटेल को अलग-अलग निजी पलों में देखा जा सकता है। कहीं वह सिगार पीते नजर आ रहे हैं, तो कहीं एक पुरानी कन्वर्टिबल कार में सवारी करते हुए दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह मजाकिया अंदाज में आईने के सामने सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।

ईमेल अकाउंट हैक हो सकता है- अधिकारी

इस मामले को और गंभीर तब माना गया जब अमेरिकी न्याय विभाग के एक अधिकारी ने भी यह स्वीकार किया कि ईमेल अकाउंट हैक हुआ है और जो सामग्री ऑनलाइन डाली गई है, वह पहली नजर में असली लगती है। हालांकि, अब तक एफबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

कौन है ये ग्रुप?

हैकिंग का दावा करने वाला “हंडाला” समूह खुद को फिलिस्तीन समर्थक बताता है। लेकिन पश्चिमी देशों के साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि इस समूह के तार Iran से जुड़े हो सकते हैं। उनका कहना है कि यह समूह अक्सर फर्जी पहचान के जरिए हमले करता है और इसके पीछे किसी संगठित सरकारी साइबर नेटवर्क का हाथ हो सकता है। यह पहली बार नहीं है जब हंडाला का नाम सामने आया हो। इससे पहले भी यह समूह अमेरिकी कंपनियों को निशाना बना चुका है। हाल ही में इसने मिशिगन की एक मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी पर साइबर हमला करने का दावा किया था और कहा था कि उसने कंपनी का महत्वपूर्ण डेटा नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *