प्रेमिका पर ब्लेड से हमला किया, फिर प्रेमी ने हाईटेंशन तार पकड़ जान दे दी

भास्कर न्यूज | महासमुंद बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर में शुक्रवार की रात एक प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका पर ब्लेड से हमला करने के बाद बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बसना थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया, शुक्रवार सुबह गढ़फुलझर में शव मिलने की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हाईटेंशन तार के नीचे शव था, पीठ का हिस्सा थोड़ा जला हुआ था। मृतक की पहचान राजेश बारिहा (25), निवासी कांदाडोगर (ओडिशा) के रूप में हुई है। राजेश का पिछले एक साल से ओडिशा के ही चमरडीह गांव की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला इन दिनों चैत्र नवरात्रि का मेला देखने अपने पति के साथ मायके गढ़फुलझर आई हुई थी। राजेश भी संयोगवश अपने किसी रिश्तेदार के घर उसी गांव में रुका हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच महिला के बुलाने पर राजेश उससे मिलने उसके घर के बाहर पहुंचा था। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। आवेश में आकर राजेश ने अपने पास रखे शेविंग ब्लेड से महिला के गले पर हमला कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *