आंबा कार्यकर्ता, सहायिका के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल तक

दुर्ग | एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 2 के अंतर्गत नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों की पूर्ति के लिए 6 अप्रैल तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti .in/ पर ऑनलाईन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन उसी वार्ड की निवासी महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचापारा हथखोज वार्ड क्रमांक -3 में आंगनबाड़ी सहायिका और हरिजन मोहल्ला सिरसाकला वार्ड क्रमांक-36 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भर्ती की जानी है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 2 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *