क्राइम रिपोर्टर | दुर्ग पाटन पुलिस ने सप्ताहभर पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारने वाले स्कूटी चालक मुरलीधर दीवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुर्घटना में बाइक चालक को अंदरूनी चोटें आई थी। अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नवीन कुमार यादव (36 वर्ष) निवासी केलाबाड़ी दुर्ग के रूप में हुई। वह 22 मार्च को बाइक से महादेव घाट रायपुर से अपने घर केलाबाड़ी दुर्ग जा रहा था। ग्राम तर्रा के खेत के पास सामने की ओर से आ रही स्कूटी चालक मुरलीधर दीवान ने बाइक को टक्कर मार दी।


