प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा जौकटिया गांव में गेहूँ (बायोफोर्टिफाइड किस्म) पर सीएफएलडी के तहत फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ. हर्षा बी आर, डॉ. चेल्पुरी रामुलू आदि वैज्ञानिकों ने बताया कि राजेन्द्र गेहूं-3 किस्म का प्रदर्शन किया गया, जो बायोफोर्टिफाइड है और जिसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं। उन्होंने कहा कि बायो फोर्टिफाइड गेहूँ की खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पोषण भी बढ़ेगा, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। किसानों को गेहूँ की खेती के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा जौकटिया गांव में गेहूँ (बायोफोर्टिफाइड किस्म) पर सीएफएलडी के तहत फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ. हर्षा बी आर, डॉ. चेल्पुरी रामुलू आदि वैज्ञानिकों ने बताया कि राजेन्द्र गेहूं-3 किस्म का प्रदर्शन किया गया, जो बायोफोर्टिफाइड है और जिसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं। उन्होंने कहा कि बायो फोर्टिफाइड गेहूँ की खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पोषण भी बढ़ेगा, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। किसानों को गेहूँ की खेती के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है


