शिवाजीनगर | प्रखंड अंतर्गत नोनेपुर बेलही चौर गेहूं के खेत में अज्ञात करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रोसड़ा एवं हथौड़ी थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं कर सकी है। रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शिवाजीनगर | प्रखंड अंतर्गत नोनेपुर बेलही चौर गेहूं के खेत में अज्ञात करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रोसड़ा एवं हथौड़ी थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं कर सकी है। रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि एक अज्ञात शव बरामद हुआ है।


