स्टाफ नर्सों का फेरबदल, विभाग का आदेश जारी

स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं ने राज्यभर में कार्यरत बिहार परिचारिका संवर्ग की स्टाफ नर्सों के प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। अलग-अलग जारी दो आदेशों के अनुसार, जिले में पदस्थापित व दूसरे जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित स्टाफ नर्स कर्मियों को अगले आदेश तक स्थानांतरण किया गया है। रोसड़ा, दलसिंहसराय, पटोरी व पूसा से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्थानांतरित कर्मियों का अप्रैल 2026 माह का वेतन उनके नए पदस्थापन स्थल से भुगतान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं ने राज्यभर में कार्यरत बिहार परिचारिका संवर्ग की स्टाफ नर्सों के प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। अलग-अलग जारी दो आदेशों के अनुसार, जिले में पदस्थापित व दूसरे जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित स्टाफ नर्स कर्मियों को अगले आदेश तक स्थानांतरण किया गया है। रोसड़ा, दलसिंहसराय, पटोरी व पूसा से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्थानांतरित कर्मियों का अप्रैल 2026 माह का वेतन उनके नए पदस्थापन स्थल से भुगतान किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *