सिटी रिपेार्टर|बेतिया आवंटन होने की स्थिति में निर्माण से योजनाओं के विपत्रों में निकासी पर छूट दी जानी थी, लेकिन यह भी नहीं हुआ। अगले आदेश में किसी भी तरह के निर्माण के कार्यों से जुड़े विपत्रों के भुगतान पर भी फरवरी में रोक लगा दी गई। इधर जिले के विभिन्न विभागों में किए जाने वाले आकस्मिक खर्च की निकासी पर भी रोक लगा दी गई है। वित्त विभाग के इस निर्देश से विभागों में किए जाने वाले आकस्मिक खर्च पर भी प्रश्न चिह्न लग गया है। यह पहला मौका है जब वित्त विभाग के द्वारा नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के पहले आकस्मिक खर्च से जुड़े विपत्रों के भुगतान पर रोक लगाई है। वहीं वरीय कोषागार पदाधिकारी संतोष कुमार के अनुसार वर्तमान में वेतन को छोड़ कर हर तरह के विपत्रों का भुगतान विभागीय निर्देश के मुताबिक नहीं किया जाना है। सिटी रिपेार्टर|बेतिया आवंटन होने की स्थिति में निर्माण से योजनाओं के विपत्रों में निकासी पर छूट दी जानी थी, लेकिन यह भी नहीं हुआ। अगले आदेश में किसी भी तरह के निर्माण के कार्यों से जुड़े विपत्रों के भुगतान पर भी फरवरी में रोक लगा दी गई। इधर जिले के विभिन्न विभागों में किए जाने वाले आकस्मिक खर्च की निकासी पर भी रोक लगा दी गई है। वित्त विभाग के इस निर्देश से विभागों में किए जाने वाले आकस्मिक खर्च पर भी प्रश्न चिह्न लग गया है। यह पहला मौका है जब वित्त विभाग के द्वारा नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के पहले आकस्मिक खर्च से जुड़े विपत्रों के भुगतान पर रोक लगाई है। वहीं वरीय कोषागार पदाधिकारी संतोष कुमार के अनुसार वर्तमान में वेतन को छोड़ कर हर तरह के विपत्रों का भुगतान विभागीय निर्देश के मुताबिक नहीं किया जाना है।


