वाहन जांच में कार से 150 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

वाहन जांच में कार से 150 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लाल रंग की स्कॉर्पियो बीआर11एई 4153 से 156 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। रात्रि गश्ती के दौरान पूरब चौक दुर्गा मंदिर के पास पुलिस को देखकर चालक गाड़ी घुमाकर भागने लगा। पीछा करने पर तस्कर सीसीआई मदरसा के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन से फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल अंकित शराब की खेप मिली। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना में जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पुलिस पदाधिकारी। भास्कर न्यूज । बायसी बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आसजा मोबैया पंचायत के जनता चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जब्त की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार बीअरी11एवाई 1743 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर एसआई अमरेंद्र कुमार गुप्ता को 150 लीटर कफ सिरप मिला। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि नशे की खेप और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लाल रंग की स्कॉर्पियो बीआर11एई 4153 से 156 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। रात्रि गश्ती के दौरान पूरब चौक दुर्गा मंदिर के पास पुलिस को देखकर चालक गाड़ी घुमाकर भागने लगा। पीछा करने पर तस्कर सीसीआई मदरसा के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन से फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल अंकित शराब की खेप मिली। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना में जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पुलिस पदाधिकारी। भास्कर न्यूज । बायसी बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आसजा मोबैया पंचायत के जनता चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जब्त की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार बीअरी11एवाई 1743 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर एसआई अमरेंद्र कुमार गुप्ता को 150 लीटर कफ सिरप मिला। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि नशे की खेप और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *