अज्ञात वाहन की ठोकर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

भास्कर न्यूज | शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी-धमौन मुख्य मार्ग पर हसनपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक सेवानिवृत्त शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तरी धमौन गांव निवासी स्वर्गीय गुद्दर राय के करीब 70 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के बाद परिजन उन्हें जीवित समझकर आनन-फानन में पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। भास्कर न्यूज | शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी-धमौन मुख्य मार्ग पर हसनपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक सेवानिवृत्त शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तरी धमौन गांव निवासी स्वर्गीय गुद्दर राय के करीब 70 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के बाद परिजन उन्हें जीवित समझकर आनन-फानन में पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *