रामनवमी शोभायात्रा में ‘लव जिहाद’ झांकी, नीले ड्रम और फ्रिज ने बढ़ाई हलचल

रामनवमी शोभायात्रा में ‘लव जिहाद’ झांकी, नीले ड्रम और फ्रिज ने बढ़ाई हलचल

जौनपुर: रामनवमी पर खेतासराय नगर में निकल गई एक शोभायात्रा में एक झांकी चर्चा का विषय बनी रही। इस झांकी का विषय ‘लव जिहाद’ था, जिसमें कलाकारों ने कई नाटक प्रस्तुत किए। इस झांकी में एक फ्रिज के अंदर हिंदू लड़की दिखाई गई। इसके साथ ही नीले ड्रम वाले कांड को लेकर भी या झांकी चर्चा का विषय बनी हुई है।

पूरे देश में रामनवमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, जौनपुर जिले में इसको लेकर एक झांकी निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि खेतासराय इलाके में निकाली गई इस झांकी में कई सामाजिक मुद्दे को उठाने का प्रयास किया गया और कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रिश्ते में प्रेम का संदेश दिया। इसके साथ ही पारिवारिक संस्कार सम्मान और समाज को भी लेकर कलाकारों ने प्रस्तुति दिखाई।

झांकी में नीला ड्रम और फ्रीज नजर आया

रामनवमी पर निकाली गई इस झांकी में एक नीला ड्रम और एक फ्रिज नजर आया। कलाकारों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि रिश्ते में केवल प्रेम ही नहीं बल्कि पारिवारिक संस्कार सम्मान और समझ भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।कलाकारों ने बताया कि यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन मात्र ही नहीं है, इसके जरिए सामाजिक मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

चर्चा का विषय बनी झांकी

रामनवमी पर निकाली गई यह झांकी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही है, लेकिन लोगों के बीच अलग-अलग राय भी देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने इसे समाज को जागरूक करने का माध्यम बताया। वहीं, कुछ लोगों ने इस विषय को सामाजिक मंच पर उठाए जाने को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं।

रामनवमी पर जौनपुर के अलग-अलग इलाकों से कई शोभायात्रा निकाली है। उसमें यह शोभायात्रा लोगों के बीच कौतूहल का कारण बन गई है। आयोजक ने बताया कि कला और संस्कृति के आयोजन के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाने का यह एकमात्र साधन है। हिंदू संगठनों ने बताया है कि अपनी बहन बेटियों को बचाने के लिए इस तरह कि झंकियों का प्रदर्शन भविष्य में लोगों को जागरूक करने के लिए किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *