खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन कर्नाटक के एथलीट्स ने स्विमिंग इवेंट में कमाल का प्रदर्शन किया। कर्नाटक अब 13 स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला राज्य बन गया है। इसमें मणिकांता एल का कमाल रहा, जिन्होंने अकेले 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तीसरे दिन कर्नाटक ने दो और स्वर्ण व एक रजत पदक जीते। अब उसके कुल 13 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य हो गए हैं। ओडिशा 6 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि असम 8 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। मेजबान छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अनुष्का भगत ने महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीता, जबकि निखिल जाल्को (50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक) और न्यासा पैकरा (100 मीटर बटरफ्लाई) को कांस्य पदक मिला। छत्तीसगढ़ अब 6 पदकों (3 रजत, 3 कांस्य) के साथ त्रिपुरा के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर है। महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश ने खोला स्वर्ण खाता तीसरे दिन महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश ने भी अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की तन्वी धुर्वे ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। वे कर्नाटक या ओडिशा के बाहर इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली तैराक बनीं। अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांगसू ने महिलाओं के 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तैराकी के प्रमुख नतीजे (तीसरा दिन) महिला: 100 मीटर बटरफ्लाई: स्वर्ण – तन्वी धुर्वे (महाराष्ट्र), रजत – सृष्टि वर्मा (मध्य प्रदेश), कांस्य – न्यासा पैकरा (छत्तीसगढ़) 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: स्वर्ण – मेघांजलि (कर्नाटक), रजत – अनुश्का भगत (छत्तीसगढ़) 50 मीटर फ्रीस्टाइल: स्वर्ण – मेघांजलि (कर्नाटक) पुरुष: 100 मीटर बटरफ्लाई: स्वर्ण – मणिकांता एल (कर्नाटक) 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: स्वर्ण – मणिकांता एल (कर्नाटक), कांस्य – निखिल जाल्को (छत्तीसगढ़) 50 मीटर फ्रीस्टाइल: स्वर्ण – धूनीश एन (कर्नाटक), रजत – मणिकांता एल (कर्नाटक)
वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल और ओडिशा का जलवा महिलाओं के 58 किग्रा: स्वर्ण – अनाई वांगसू (अरुणाचल प्रदेश) महिलाओं के 63 किग्रा: स्वर्ण – बिदु स्मिता भोई (ओडिशा) पुरुषों के 79 किग्रा: स्वर्ण – रिचिन चोंगरुजू (अरुणाचल प्रदेश) मोनिका सोनोवाल जैसी युवा प्रतिभाओं के साथ ट्राइबल गेम्स में प्रतिभाओं का उजागर होना जारी है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 3800 खिलाड़ी 9 खेलों में भाग ले रहे हैं।


