कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:सुपौल में पिता पर इलाज का बना रहा था दबाव, मेंटली था परेशान

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:सुपौल में पिता पर इलाज का बना रहा था दबाव, मेंटली था परेशान

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर पंचायत वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मो. जसीम के 18 वर्षीय पुत्र मो. साहिल के रूप में की गई है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम साहिल अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घरवालों ने समझा कि वह सो रहा है, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई शाहरुख ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में देखा तो फंदे से लटका हुआ मिला शव अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो साहिल फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग युवक की मानसिक या शारीरिक अस्वस्थता की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी युवक के साथ मारपीट की गई थी और उसके गले पर चोट के निशान देखे गए हैं। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था परिजनों के मुताबिक साहिल पिछले कुछ दिनों से अपने इलाज को लेकर पिता पर दबाव बना रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था। साहिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और मां नसरुण खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर पंचायत वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मो. जसीम के 18 वर्षीय पुत्र मो. साहिल के रूप में की गई है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम साहिल अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घरवालों ने समझा कि वह सो रहा है, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई शाहरुख ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में देखा तो फंदे से लटका हुआ मिला शव अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो साहिल फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग युवक की मानसिक या शारीरिक अस्वस्थता की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी युवक के साथ मारपीट की गई थी और उसके गले पर चोट के निशान देखे गए हैं। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था परिजनों के मुताबिक साहिल पिछले कुछ दिनों से अपने इलाज को लेकर पिता पर दबाव बना रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था। साहिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और मां नसरुण खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *