पूर्णिया में रामनवमी पर निकली विशाल शोभा यात्रा:पहली बार किन्नरों की टोली शामिल हुई, दिल्ली-बंगाल के कलाकारों ने दिखाई हनुमान-राम की झांकी

पूर्णिया में रामनवमी पर निकली विशाल शोभा यात्रा:पहली बार किन्नरों की टोली शामिल हुई, दिल्ली-बंगाल के कलाकारों ने दिखाई हनुमान-राम की झांकी

पूर्णिया में रामनवमी पर बालाजी सेवा संघ की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गी है। शोभा यात्रा शहर के गुलाबबाग के राममोहनी चौक स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई है। शोभा यात्रा के साथ सड़कों पर राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच भगवा झंडों ने शहर का वातावरण राममय कर दिया है। भगवा झंडे और भगवा पगड़ी पहने न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी राम के जयकारे लगाते सड़क पर दिख रही हैं। प्रभु श्रीराम की झाकियां आकर्षण का केंद्र शोभा यात्रा में शामिल भगवान हनुमान, शिव और प्रभु श्रीराम की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे दिल्ली और बंगाल के कलाकारों ने बनाया है। साड़ी और पाग़ पहने सैकड़ों महिला बिग्रेड शोभा यात्रा के साथ चल रही हैं। पहली बार किन्नरों की टोली शोभा यात्रा में शामिल हुई हैं। हाथों में तलवार, सिर पर पाग़ और पारंपरिक परिधानों में सजी किन्नरों की टोली लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हैं। जय जय श्री राम के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान है। यात्रा निकलने के साथ ही शहर की सड़कें भगवामय हो गई है। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। आदि शक्ति युवा संघ के सदस्यों ने खुश्कीबाग ब्रिज के रास्ते फूलों की बारिश कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसमें शामिल लोगों को शरबत और पानी वितरण किया गया। बालाजी सेवा संघ की ओर से निकाली गई प्रभु राम की शोभा यात्रा में भाजपा विधायक विजय खेमका, मेयर विभा कुमारी और उनके पति समाजसेवी जितेंद्र यादव समेत प्रमुख हस्तियां शामिल होकर रामभक्तों का हौसला बढ़ा रहे हैं। मेयर विभा कुमारी और समाजसेवी जितेंद्र यादव की ओर से मेयर आवास को जाने वाली मुख्य मार्ग पर शरबत और पानी वितरण किया गया। शोभा यात्रा राममोहनी चौक से निकलकर सनौली चौक, कटिहार मोड़, स्टेशन रोड, सदर थाना, कालीबाड़ी चौक, सराय मंदिर सिटी, हसदा होते हुए जीरोमाइल गुलाबबाग से टर्न होकर फिर राममोहनी चौक पर आकर खत्म होगी। शोभा यात्रा को देखने सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी गाजे बाजे, डीजे, ढोल के साथ शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जिसकी भव्यता देखते ही बनी। शोभा यात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां देखने को मिली। बनारस से आए कलाकार इसमें चार चांद लगा रहे हैं। इनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर में स्थापित की गई प्रभु श्री राम की झांकी सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनी। सीता-राम, शिव-पार्वती, हनुमान, शिव, काली, राक्षस दल की झांकी समेत दर्जनों झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा को देखने सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी है। शोभा यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। इसे सफल बनाने के लिए बालाजी सेवा संघ के तमाम सदस्यों ने पूरे पूर्णिया वासियों को धन्यवाद दिया है। रामनवमी के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी में नन्हे राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवा ध्वज और “जय श्री राम” के जयघोष के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों का उत्साह देख मोहल्लेवासी भावुक हो उठे। लोगों ने बच्चों के संस्कार और संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्णिया में रामनवमी पर बालाजी सेवा संघ की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गी है। शोभा यात्रा शहर के गुलाबबाग के राममोहनी चौक स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई है। शोभा यात्रा के साथ सड़कों पर राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच भगवा झंडों ने शहर का वातावरण राममय कर दिया है। भगवा झंडे और भगवा पगड़ी पहने न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी राम के जयकारे लगाते सड़क पर दिख रही हैं। प्रभु श्रीराम की झाकियां आकर्षण का केंद्र शोभा यात्रा में शामिल भगवान हनुमान, शिव और प्रभु श्रीराम की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे दिल्ली और बंगाल के कलाकारों ने बनाया है। साड़ी और पाग़ पहने सैकड़ों महिला बिग्रेड शोभा यात्रा के साथ चल रही हैं। पहली बार किन्नरों की टोली शोभा यात्रा में शामिल हुई हैं। हाथों में तलवार, सिर पर पाग़ और पारंपरिक परिधानों में सजी किन्नरों की टोली लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हैं। जय जय श्री राम के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान है। यात्रा निकलने के साथ ही शहर की सड़कें भगवामय हो गई है। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। आदि शक्ति युवा संघ के सदस्यों ने खुश्कीबाग ब्रिज के रास्ते फूलों की बारिश कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसमें शामिल लोगों को शरबत और पानी वितरण किया गया। बालाजी सेवा संघ की ओर से निकाली गई प्रभु राम की शोभा यात्रा में भाजपा विधायक विजय खेमका, मेयर विभा कुमारी और उनके पति समाजसेवी जितेंद्र यादव समेत प्रमुख हस्तियां शामिल होकर रामभक्तों का हौसला बढ़ा रहे हैं। मेयर विभा कुमारी और समाजसेवी जितेंद्र यादव की ओर से मेयर आवास को जाने वाली मुख्य मार्ग पर शरबत और पानी वितरण किया गया। शोभा यात्रा राममोहनी चौक से निकलकर सनौली चौक, कटिहार मोड़, स्टेशन रोड, सदर थाना, कालीबाड़ी चौक, सराय मंदिर सिटी, हसदा होते हुए जीरोमाइल गुलाबबाग से टर्न होकर फिर राममोहनी चौक पर आकर खत्म होगी। शोभा यात्रा को देखने सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी गाजे बाजे, डीजे, ढोल के साथ शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जिसकी भव्यता देखते ही बनी। शोभा यात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां देखने को मिली। बनारस से आए कलाकार इसमें चार चांद लगा रहे हैं। इनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर में स्थापित की गई प्रभु श्री राम की झांकी सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनी। सीता-राम, शिव-पार्वती, हनुमान, शिव, काली, राक्षस दल की झांकी समेत दर्जनों झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा को देखने सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी है। शोभा यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। इसे सफल बनाने के लिए बालाजी सेवा संघ के तमाम सदस्यों ने पूरे पूर्णिया वासियों को धन्यवाद दिया है। रामनवमी के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी में नन्हे राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवा ध्वज और “जय श्री राम” के जयघोष के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों का उत्साह देख मोहल्लेवासी भावुक हो उठे। लोगों ने बच्चों के संस्कार और संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *