गोपालगंज में थावे महोत्सव 28 और 29 मार्च को:होमगार्ड मैदान में तैयारियां लास्ट फेज में, प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज में थावे महोत्सव 28 और 29 मार्च को:होमगार्ड मैदान में तैयारियां लास्ट फेज में, प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 28 और 29 मार्च को थावे महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थावे स्थित होमगार्ड मैदान में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महोत्सव में कई नामी गायक और कलाकार शामिल होंगे। थावे स्थित होमगार्ड मैदान में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान में मंच निर्माण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी इस वर्ष थावे महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राज्य सरकार के मंत्री होंगे शामिल कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और आपदा प्रबंधन विभाग सह-प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद करेंगे। मुख्य अतिथियों में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा और सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन शामिल होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि थावे महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। गोपालगंज में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 28 और 29 मार्च को थावे महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थावे स्थित होमगार्ड मैदान में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महोत्सव में कई नामी गायक और कलाकार शामिल होंगे। थावे स्थित होमगार्ड मैदान में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान में मंच निर्माण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी इस वर्ष थावे महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राज्य सरकार के मंत्री होंगे शामिल कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और आपदा प्रबंधन विभाग सह-प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद करेंगे। मुख्य अतिथियों में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा और सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन शामिल होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि थावे महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *