ट्रंप के एक ट्वीट से ‘अरबपति’ बने करीबी! 15 मिनट पहले क्रूड और क्रिप्टो में खेल का बड़ा खुलासा

ट्रंप के एक ट्वीट से ‘अरबपति’ बने करीबी! 15 मिनट पहले क्रूड और क्रिप्टो में खेल का बड़ा खुलासा

Donald Trump Insider Trading Allegations: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनके रिश्तेदार या सरकार के मंत्री-अधिकारी डनसाडडर ट्रेडिंग कर पश्चिम एशिया में जारी जंग को मनाफा कमाने का जरिया बना रहे है? टंप की घोषणाओं से कुछ मिनट पहले शेयर बाजार, क्रूड-क्रिप्टोकरेंसी में लगाए जा रहे बड़े दांव यह सवाल उठा रहे हैं। ट्रंप ने 21 मार्च को धमकी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के अंदर होर्मज का रास्ता नहीं खोलता तो ईरान के सभी पावर प्लांट तबाह कर देगे। इस ऐलान से क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। लेकिन समयसीमा खत्म होने से पहले ही ट्रंप ने 23 मार्च को अमेरिकी समय के मताबिक सुबह 7.04 बेज ऐलान कर दिया कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई है और जंग जल्द खत्म हो जाएगा।

15 मिनट पहले बड़े सौदे

ट्रंप के इस ऐलान से केवल 15 मिनट पहले ब्रेंट और डब्ल्यटीआई क्रूड में 840 मिलियन डॉलर के सौदे किए गए। साथ ही अमेरिकी शेयर बाजार एसएंडपी 500 में 1.5 अरब डॉलर तो यूरोपीय बाजारों और बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में अरबों डॉलर के सौदे किए गए। इस खरीद के 15 मिनट बाद सुबह 7:04 बजे जैसे ही ट्रंप ने ईरान से कहा कि वे हमला 5 दिन के लिए टाल रहे हैं। कूड ऑयल 15% से ज्यादा गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया। इससे क्रूड शॉर्ट करने वाले ट्रेडर्स ने कुछ ही मिनटों में करोडों डॉलर कमा लिए। एसएंडपी 500 करीब 3.5% चढ़ गया। इसके मार्केट कैप में 2 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हआ। क्रिप्टो में 8% की तेजी आई। अमेरिकी सिनेटर क्रिस मर्फी ने आरोप लगाया है कि ट्रंप इनसाइडर ट्रेडिंग कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, वह कौन था? ट्रंप? परिवार का कोई सदस्य? या व्हाइट हाउस का कोई कर्मचारी? जिसने करोड़ों का मुनाफा कमाया अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन सौदों को किसने अंजाम दिया।

ये 3 बड़े दाव उठा रहे सवाल?

पहला: 23 मार्च की सुबह 6.49 बजे कुछ अज्ञात टेडर्स ने 1.5 अरब डॉलर का एसएंडपी फ्यचर्स खरीदा। ट्रंप के सीजफायर पोस्ट के बाद एसएंडपी की मार्केट वैल्यू में वो मिनट में ही 2 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। फिर इन ट्रेडर्स ने ऊंचे भाव पर एसएंडपी फ़्यूचर्स बेच दिए। यानी ट्रंप की घोषणा से पहले दांव लगाने वाले ट्रेडर्स को अरबों डॉलर का मनाफा हआ।

दूसरा: सबह 6.50 बजे एक मिनट में 840 मिलियन डॉलर के क्रूड ऑयल के फ्यचर्स बेचे गए जो औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम से कम से कम 16 गुना ज्यादा था। आम तार पर इतनी सुबह क्रूड ऑयल फ्यचर्स में इतनी तेज ट्रेडिंग होने का समय नहीं होता। लेकिन इस बार अचानक बडी मात्रा में पैसा इस बात पर लगाया गया कि तेल की कीमतें गिरेंगी। ठीक 15 मिनट बाद ट्रंप के ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टालने की घोषणा की, जिससे कड 15% गिरा। इससे दांव लगाने वाले ट्रेडर का पैसा कुछ मिनटों में ही डबल हो गया।

तीसरा: क्रिप्टोमार्केट में उसी दिन टंप की घोषणा से पहले 20 गुना लीवरेज पर बिटकॉइन में 50 मिलियन डॉलर की पोजीशन ली गई, वहीं इथेरियम में 15 गुना लीवरेज पर 150 मिलियन डॉलर का पोजीशन लिया गया। ट्रंप की घोषणा के बाद बिटकॉइन-इथेरियम में एक ही कैंडल में 8% की तेजी आई, जिससे कुछ मिनट में ही पैसा डबल हो गया।

‘इनसाइडर ट्रेडिंग नहीं, देशद्रोह है’

पॉल क्रगमैन, नोबेल परस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल क्रगमैन ने आरोप लगाया कि ट्रंप के करीबी लोगों ने अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर स्टॉक और क्रूड मार्केट में करोडों डॉलर का खेल खेला है। ट्रंप की ईरान-अमेरिका बातचीत वाली पोस्ट से ठीक पहले किए बडे लेन-देन बड़े घोटाले का इशारा करते हैं यह सिर्फ इनसाइडर ट्रेडिंग नहीं, देशद्रोह है।

इन वजहों से आशंका…

ईरान पर हमला: पॉलिमार्केट पर 28 फरवरी को अमरीका-इजरायल की ओर से ईरान पर हमले की खबर आने से 71 मिनट पहले 6 ट्रेडर ने बेट लगाई कि ईरान पर मिसाइल से आज हमला होगा। इन ट्रेडर्स ने इन बेट से 8.20 लाख डॉलर कमाए। डॉनल्ड ट्रंप जूनियर पॉलिमार्केट के सलाहकार हैं।

वेनेजुएला अटैक: 4,00,000 डॉलर मुनाफा कमाया एक ट्रेडर वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरों की गिरफ्तारी पर बेट लगाकर, यह दांव मादुरों की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले लगाया गया था।

ग्लोबल टैरिफ: अप्रेल 2025 में ट्रंप की ओर से ग्लोबल टैरिफ की घोषणा से एक सप्ताह पहले एक अमरीकी ट्रेड अधिकारी ने 30,000 डॉलर के शेयर बेचे, टैरिफ की घोषणा से दो दिन पहले एक अधिकारी ने 50,000 डॉलर के शेयर बेचे। ट्रंप प्रशासन के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी टैरिफ की घोषणा से पहले शेयर बाजार से निकल गए।

बेटिंग साइट पर भी कमाई: बेटिंग करके पैसे कमाने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पॉलिमार्केट पर कई अकाउंट ने कुछ दिन के अंदर ट्रंप के बयान से पहले अमरीका-ईरान युद्धविराम पर सटीक दांव लगाए गए, जिनसे इनसाइडर नॉलेज के संकेत दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *