Bundi : अष्टमी पर उमड़ी भीड़, बीजासन माता के द्वार पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु

Bundi : अष्टमी पर उमड़ी भीड़, बीजासन माता के द्वार पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु

इंद्रगढ़. क्षेत्र के आस्था केंद्र बीजासन माता मंदिर पर दुर्गा अष्टमी पर कड़ी धूप में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। अल सुबह से मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। सुबह 5 बजे माता के मंदिर के कपाट खुलते ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। मंदिर पुजारी हरिमोहन योगी ने बताया कि पहाड़ों पर स्थित बीजासन माता व नीचे मंदिर पर विराजमान बीजासन माता का नवरात्रि में विशेष शृृंगार किया जाता है। मन्दिर व मेला क्षेत्र में 49 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। और इंद्रगढ़, लाखेरी, देहीखेड़ा, गेंडोली, बूंदी पुलिस लाइन व 80 होमगार्ड जवान सहित 150 जवानों द्वारा भीड़ में असामाजिक तत्वों नजर रखे हुए है।

जगह-जगह भंडारे
मंदिर क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा सुबह से ही जगह-जगह शीतल पेयजल, अल्पाहार व भोजन के भंडारे लगाए। वही सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी जन सहयोग से भंडारे का आयोजन हुआ। नवमी को भी मंदिर पर भंडारे का आयोजन होगा।

केशवरायपाटन. शहर में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां गुरुवार को दुर्गा अष्टमी व नवमी मनाई गई। दुर्गा अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर कुलदेवी की पुजा कर सुख व समृद्धि की कामनाएं की गई । शहर में स्थित चामुंडा माता सुबह से ही दर्शन करने आते रहे। चम्बल नदी किनारे स्थित बीरज चौथ माता, भवानीपुरा गामछ स्थित खेड़ा माता मंदिर पर माता के भक्त दर्शन पहुंचे।

व्यंजनों का भोग लगाया
भण्डेड़ा.
कस्बों सहित क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर घरों में व्यंजन का भोग लगाया है। इस दरमियान क्षेत्रवासियों ने पारिवारिक सदस्यों के साथ कूलदेवी की विधिवत पूजा-अर्चना करके माता से परिवार में सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी है। अंबिका माता मंदिर की प्रतिमा का फूलमालाओं से विशेष आकर्षित सजावट हुई है। मंदिर परिसर में पहुंचकर माता के दरबार में आसपास व दूरदराज से भक्तों ने ढोक लगाई है। क्षेत्र में अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अर्जी लगाई है। कुलदेवी की पूजा, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता खटकड़. कस्बे सहित क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गाष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया।

इस अवसर पर लोगों ने घर-घर कुलदेवी की पूजा-अर्चना की ओर माताजी के मंदिरों में दर्शन कर मंगल कामना की। कस्बे के बारमाता मंदिर में दर्शनार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा। सुबह माताजी का आकर्षक शृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कुछ श्रद्धालु कनक दंडवत लगाते पहुंचे। शाम तक श्रद्धालुओं का आना -जाना लगा रहा। जावरा की चौथ माता, हरिपुरा की पपलाज माताजी, अखेड़ माता जी, भंडोल्या पीपली की चौथ माता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर मंगल कामना की।

रामगंजबालाजी. क्षेत्र के माता के मंदिरों में गुरुवार को अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जानकारी अनुसार अन्थडा स्थित अरणा माता के मंदिर, गुमानपुरा स्थित लालबाई माता के मंदिर, उमरच स्थित चौथ माता मंदिर, रामगंजबालाजी मंदिर व अन्य स्थानों पर दिन भर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं कई जगह पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करवा कर उपहार वितरित किए।

नैनवां. नवरात्रा की अष्टमी को गुरुवार को घर-घर कुलदेवी की पूजन की। सुबह से ही माता के मंदिरों में माता के मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर में स्थित कंकाली माता, बड़ी पडाप स्थित चामुंडा माता मंदिर पर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। माताओं की प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया।

जजावर. कस्बे में स्थित झैटाल माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता को अलग-अलग रंगों की पोशाक धारण करवाई गई। माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *