कटिहार मुन्ना हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मृतक का मोबाइल और ई-रिक्शा भी बरामद किया

कटिहार मुन्ना हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मृतक का मोबाइल और ई-रिक्शा भी बरामद किया

कटिहार पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए मुन्ना कुमार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया टोटो वाहन भी बरामद किया है। कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जुराबगंज वार्ड संख्या-01 निवासी इंदल यादव के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, जो दोनों पैरों से दिव्यांग थे, 28 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे लापता हो गए थे। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में 5 मार्च 2026 को गेड़ाबाड़ी बस्ती के एक मक्का के खेत से उनका शव बरामद किया गया। बहला-फुसलाकर गेड़ाबाड़ी बस्ती नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी थी घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर कोढ़ा थाना में यूडी (अननैचुरल डेथ) कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि मुन्ना कुमार की आखिरी बातचीत मो. शमशेर नामक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस ने मो. शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि पैसों के लालच में उन्होंने मुन्ना कुमार को बहला-फुसलाकर गेड़ाबाड़ी बस्ती नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी थी। 15 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे शव को मक्का के खेत में छिपा दिया गया था। मृतक के पास से मिले करीब 15 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने मृतक का मोबाइल फोन फलका थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकानदार को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर मोबाइल बरामद कर लिया। दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमशेर, विक्रम कुमार रविदास, सोनू सहनी और मो. मुसराईल मंसूरी शामिल हैं। सभी आरोपी कटिहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मामले की गहराई से जांच जारी रहेगी। कटिहार पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए मुन्ना कुमार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया टोटो वाहन भी बरामद किया है। कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जुराबगंज वार्ड संख्या-01 निवासी इंदल यादव के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, जो दोनों पैरों से दिव्यांग थे, 28 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे लापता हो गए थे। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में 5 मार्च 2026 को गेड़ाबाड़ी बस्ती के एक मक्का के खेत से उनका शव बरामद किया गया। बहला-फुसलाकर गेड़ाबाड़ी बस्ती नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी थी घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर कोढ़ा थाना में यूडी (अननैचुरल डेथ) कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि मुन्ना कुमार की आखिरी बातचीत मो. शमशेर नामक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस ने मो. शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि पैसों के लालच में उन्होंने मुन्ना कुमार को बहला-फुसलाकर गेड़ाबाड़ी बस्ती नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी थी। 15 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे शव को मक्का के खेत में छिपा दिया गया था। मृतक के पास से मिले करीब 15 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने मृतक का मोबाइल फोन फलका थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकानदार को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर मोबाइल बरामद कर लिया। दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमशेर, विक्रम कुमार रविदास, सोनू सहनी और मो. मुसराईल मंसूरी शामिल हैं। सभी आरोपी कटिहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मामले की गहराई से जांच जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *