भागलपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में आज हिंदुत्व सेवा संघ के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है। आयोजन को लेकर सुबह से ही बड़ी खंजरपुर स्थित कालेश्वर धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यात्रा की शुरुआत मायागंज अस्पताल चौक के पास से हुई है, जहां से यह शहर के अलग-अलग प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए आगे की ओर से बढ़ेगी। शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 20 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा इस बार शोभायात्रा का आकर्षण खास है। सबसे आगे करीब 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा है, जिसके साथ हनुमान और बाहुबली बजरंगबली की आकर्षक झांकियां शामिल हुई है। शोभा यात्रा की तस्वीरें देखिए… इसके अलावा महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र प्रदर्शन करती नजर आ रही है, जो यात्रा का विशेष केंद्र बिंदु है। शोभायात्रा में सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखने को मिल रही है। वाराणसी से आए अघोरी साधु भभूत (राख) से होली खेलते हुए श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वहीं, बैलगाड़ी पर अंगप्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जा रही है, जो क्षेत्रीय कला-संस्कृति को दर्शा रही है। इसके साथ ही महाराष्ट्र से आए नगाड़ा ग्रुप की गूंज और पंजाब के भांगड़ा कलाकारों की प्रस्तुति शोभायात्रा में जोश और उत्साह का माहौल बना रही है। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शहर के विभिन्न इलाकों में शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भागलपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में आज हिंदुत्व सेवा संघ के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है। आयोजन को लेकर सुबह से ही बड़ी खंजरपुर स्थित कालेश्वर धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यात्रा की शुरुआत मायागंज अस्पताल चौक के पास से हुई है, जहां से यह शहर के अलग-अलग प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए आगे की ओर से बढ़ेगी। शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 20 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा इस बार शोभायात्रा का आकर्षण खास है। सबसे आगे करीब 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा है, जिसके साथ हनुमान और बाहुबली बजरंगबली की आकर्षक झांकियां शामिल हुई है। शोभा यात्रा की तस्वीरें देखिए… इसके अलावा महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र प्रदर्शन करती नजर आ रही है, जो यात्रा का विशेष केंद्र बिंदु है। शोभायात्रा में सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखने को मिल रही है। वाराणसी से आए अघोरी साधु भभूत (राख) से होली खेलते हुए श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वहीं, बैलगाड़ी पर अंगप्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जा रही है, जो क्षेत्रीय कला-संस्कृति को दर्शा रही है। इसके साथ ही महाराष्ट्र से आए नगाड़ा ग्रुप की गूंज और पंजाब के भांगड़ा कलाकारों की प्रस्तुति शोभायात्रा में जोश और उत्साह का माहौल बना रही है। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शहर के विभिन्न इलाकों में शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


