Noida Airport Inauguration: गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, तो वहीं, 300 CCTV के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी। वहीं, शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
UP News: 11:30 से 12 बजे के बीच पहुंचेंगे PM मोदी
जानकारी के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। इस दौरान, वे एयरपोर्ट की तैयारियों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे।
Uttar Pradesh News: क्या बोले स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह
एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के बारे में स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, ” PM नरेंद्र मोदी के सुबह 10.30 बजे तक जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना है। इसके बाद वे हैलीपेड से सीधे टर्मिनल बिल्डिंग में आएंगे और निरीक्षण करेंगे। इसमें तकरीबन 20 मिनट का समय लगेगा। PM मोदी करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जो टर्मिनल के पास बनाया गया है।” विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण में जिन किसानों की जमीनें गई हैं, वे कार्यक्रम में मंच के सामने बैठेंगे।
Noida News: राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने क्या कहा?
कार्यक्रम की तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे यूपी सरकार में राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा, “यह राज्य के लोगों का सौभाग्य है कि शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए PM नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। सिर्फ गौतमबुद्ध नगर के निवासी ही नहीं, आसपास के इलाके के लोग कार्यक्रम में आने के लिए उत्सुक हैं। BJP के कार्यकर्ता कार्यक्रम के आयोजन में लगे हैं।”
राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा, “PM नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। जिसका शिलान्यास PM मोदी करते हैं, उसका उद्घाटन भी वही करते हैं।” उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और शनिवार को सिर्फ पहले चरण का उद्घाटन होगा। सारे चरण पूरे होने के बाद यह एयरपोर्ट एक विशाल रूप लेगा। इसका लाभ हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा।
Noida Airport Inauguration Ceremony: 2500 बसों के जरिए लोग पहुंचेंगे
PM नरेंद्र मोदी के आगमन पर ग्रेटर नोएडा और जेवर समेत आसपास क्षेत्र के लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उद्घाटन समारोह में 2500 बसों के जरिए लोग पहुंचेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि शनिवार को PM मोदी जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चंद्रपाल प्रधान ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण के विषय में क्षेत्र के किसानों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। इस एयरपोर्ट के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की नई धारा बहेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं, अमित राठी ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।


