MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले सौंसर के जामसांवली चमत्कारिक हनुमान मंदिर में हनुमानलोक के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण की घोषणा करते हुए कहा कि हनुमानलोक केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार और पर्यटन का भी बड़ा माध्यम बनेगा। यहां भगवान की लीलाओं का आकर्षक वर्णन किया जाएगा, जिससे देशभर से श्रद्धालु आकर्षित होंगे। चैत्र नवरात्र में रामनवमी के अवसर पर रामभक्त हनुमान के धाम का लोकार्पण हमारे लिए रामराज्य के प्रति आस्था का परिचायक है।
उन्होंने यहां पांढुर्ना जिले में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुर्ना जिले की घोषणा के साथ जिले को कई आवश्यकता थी जो लम्बे समय से लबित थी उन्हें पूरा किया जाएगा। जिला बनने के बाद यहां जिला पंचायत भवन जनपद पंचायत भवन, जल प्रबंधन परियोजना, भूमिपूजन, जाम नदी पर पुल, पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर कार्यालय का भूमिपूजन किया जा रहा है। पांढुर्ना का कलेक्टर कार्यालय प्रदेश में अलग होगा।
किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है और किसानों को अब दिन के समय बिजली दिए जाने का निर्णय लिया है। किसानों को अब रात के समय खेतों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्ना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक नीलेश उइके, विधायक विजय चौरे, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, ट्रस्ट के अध्यक्ष अरूण शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ मंचासीन थे।
2.5 लाख लोगों को नौकरी देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के माध्यम से यहां नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं। अब तक 70 हजार पदों पर प्रदेश सरकार ने नियुक्ति दी है। अकेले बिजली मंत्रालय में ही अकेले 50 हजार और स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार नियुक्तियों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। आने वाले समय में ढाई लाख नियुक्तियां की जाएंगी।
506 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में 506 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हनुमान जी का जामसांवली मंदिर बहुत पुराना है लेकिन अब उसे भव्य रूप दिया गया है। मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व सरकार ने कुछ नहीं किया है, मंदिर की भव्यता कांग्रेस सरकार ने नहीं बनाई क्योंकि उनका मन नहीं था। भगवान राम पर सवाल खड़े करते थे जब वह दर्शन करने आ रहे है, अब वह भगवान राम को मानने लगे है। रामनवमी पर्व को लेकर छिंदवाड़ा की सजावट को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहर ऐसा सजा है जैसे राम राज्य आ गया है। मंच पर पहुंचने के बाद सीएम ने 5.38 बजे बोलना शुरू किया तथा अपना भाषण उन्होंने 5.53 बजे समाप्त किया है। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद वह सीधे इमलीखेड़ा स्थित हैलीपेड पहुंचे तथा रवाना हो गए।
सांसद ने रखी यूनिवर्सिटी की इमारत की मांग
सीएम डॉ. यादव के पहले मंच पर छिंदवाड़ा-पांढुर्ना सांसद बंटी विवेक साहू ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की मांग सीएम के सामने मंच पर ही रख दी। हालांकि सीएम ने अपने भाषण के दौरान कहा कि छिंदवाड़ा को दोनों हाथों से दिया जा रहा है, जो भी मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह, पूर्व मंत्री चंद्रभान चौधरी, दीपक सक्सेना सहित अन्य नेता संचासीन थे।
ये की घोषणाएं
जामसांवली में 10 बिस्तरों वाला अस्पताल
पांढुर्ना में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम
पांढुर्ना में महिला थाने का निर्माण
सौंसर में कृषि विज्ञान केन्द्र (MP News)


