Nepal PM Balen Shah Wife : नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रैपर से मेयर और फिर पीएम बनने का सपना पूरा कर लिया है। आज बालेन शाह ने शपथ ग्रहण भी किया। बालेन शाह एक फेमस रैपर हैं। इसलिए, शपथ ग्रहण के मौके पर जय महाकाली गाना भी गाया। बालेन की राजनीतिक जिंदगी फिल्मी कहानी की तरह है। इसके अलावा इनकी लव स्टोरी भी कमाल की है।
आइए, बालेन शाह की गर्लफ्रेंड से पत्नी बनी सबीना काफले (Balen Shah Wife sabina kafle) के बारे में जानते हैं।

Balen Shah Wife sabina kafle | कौन है बालेन शाह की पत्नी?
बालेन शाह की पत्नी की नाम सबीना काफले है। सबीना क्रिएटिव महिला हैं। एक महिला लेखिका भी हैं। वो कविता और कहानियां लिखती हैं। यही, बात बालेन को सबीना के करीब लेकर आई थी। इन दोनों के मिलने की कहानी भी एकदम फिल्मी कहानी की तरह है। सबीना पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल हैं।
Balen Shah Love Story | बालेन शाह को ऑनलाइन हो गया था प्यार
बताया जाता है कि साल 2017 में बालेन शाह और सबीना की मुलाकात सबसे पहले एक कविता के लिए ऑनलाइन हुई थी। उसी दौरान बालेन दिल बैठे थे। फिर दोनों के बीच मेल-मुलाकात बढ़ते गए। इस तरह से दोनों लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
बालेन शाह और सबीना काफले की शादी
इस तरह से दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया। बात साल 2018 की है यानी आज से करीब 7 साल पहले दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने बेहद साधारण तरीके से शादी कर ली थी।
Balen Shah Family | बालेन शाह का परिवार
बालेन शाह के पिता नेपाल सरकार में आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। उनका नाम राम नारायण शाह था। बता दें, पिछले साल 2025 में बालेन के पिता की मृत्यु हो गई। इनकी माता का नाम ध्रुवादेवी शाह है। बालेन शाह की एक बेटी भी है। बता दें, 2023 में बालेन और सबीना माता-पिता बने।
बालेन शाह – रैपर, बिजनेस से प्रधानमंत्री तक का सफर
बालेन शाह नेपाल में बतौर रैपर फेमस हैं। बतौर रैपर वो कंस्ट्रक्शन के बिजनेस को भी चलाते रहे। इसके बाद वो 2022 में काठमांडू मेयर का चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी एंट्री मारी। इसके साथ ही वो एक बागी के तौर पर आगे बढ़ते रहे। कहा जाता है कि नेपाल में Gen Z आंदोलन के पीछे भी इनका हाथ था और फिर नेपाल की जनता है इनको चुनकर नेपाल की गद्दी पर बैठा दिया।


