कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोरमा के पास एक सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगभग 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जनपद के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के निवासी थे। वे प्रयागराज में मुंडन संस्कार कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।


